सभी खबरें

पुलिस ने इंदौर से ज़ब्त की बड़वानी से चोरी गई पल्सर मोटरसाइकिल

पुलिस ने इंदौर से जप्त की  बड़वानी से चोरी गई पल्सर मोटरसाइकिल

बड़वानी/हेमंत नागजीरिया :-  पिछले वर्ष सितंबर 2018 में फरियादी मनीष सोलंकी निवासी बड़वानी ने थाना परबरिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पल्सर मोटरसाइकिल कीमती करीब ₹100000 अपने घर के सामने खड़ी की थी जो कोई अज्ञात चोर चुरा कर ले गया है जिस पर से पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की थी । एसपी डीआर तेनी वार ने टीआई राजेश यादव को मोटरसाइकिल बरामद की के संबंध में निर्देश दिए थे जिसके पालन में टीआई यादव ने अपनी टीम के एएसआई मोहन तिवारी, आरक्षक बालवीर ,अंतर, जगजोत की टीम गठित की जो टीम ने लगातार प्रयास करते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र से चोरी गई पल्सर मोटरसाइकिल जप्त कर ली है। आरोपी उस मोटरसाइकिल पर पुलिस का मोनो लगाकर एवं उसका रजिस्ट्रेशन नंबर भी इंदौर का  लिखकर उस मोटरसाइकिल को पूरी तरह बदल दी थी एवं इस चोरी संबंधित  आरोपी  रवि पिता देवेंद्र उपलाने ठाकुर उम्र 24 साल निवासी घनश्याम दास नगर  इंदौर जो अभी अभी केंद्रीय जेल इंदौर  निरूद्ध है  जिसे प्रोडक्शन वारंट पर थाना लाकर पूछताछ की की जावेगी जिससे और भी मोटरसाइकिल बरामदगी की उम्मीद है। एसपी ने टीम को बधाई दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button