9 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज़, विजयवर्गीय ने कहा पुलिस ने गलत आरोप लगाए, पढ़ें पूरी खबर

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज़, विजयवर्गीय ने कहा पु

इंदौर / गरिमा श्रीवास्तव :-  भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargeeya) ने पुलिस के खिलाफ याचिका दायर की थी। कैलाश का कहना है की पुलिस ने उन पर गलत तरीके से केस दर्ज़ किया है।

बता दें कि पुलिस ने कैलाश विजयवर्गीय के रेसीडेंसी एरिया में किए गए विरोध प्रदर्शन पर पुलिस ने धारा 188 और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था, जिसके विरोध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

विजयवर्गीय का कहना है कि तहसीलदार को एफआईआर दर्ज कराने का अधिकार ही नहीं था। जांच के बगैर सीधे केस दर्ज कर लिया।
धारा 188 में सीधे एफआईआर दर्ज नहीं हो सकती।
हाईकोर्ट ने भी इस याचिका की स्वीकृति दी।
पुलिस ने विजयवर्गीय पर बगैर अनुमति धरना, प्रदर्शन करने, रैली निकालने, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। इसे हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने सुनवाई के बाद याचिका समाप्त कर दी।

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।