
जबलपुर में स्कॉर्पियो से हो रही थी शराब की अवैध तस्करी
कटंगी पुलिस की कार्रवाई : 183000 रुपये की अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर:- कोरोना काल के दौरान शराब की अवैध तस्करी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। कटंगी पुलिस में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक स्कॉर्पियो कार से पौने दो लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब जप्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए आदेशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिविर से बघेल एवं एसडीओपी पाटन देवी सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कटंगी थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि सैयद बाबा दरगाह के पास मेन रोड पर शाम करीब पांच बजे दमोह से स्कॉर्पियो आ रही थी। जिसमें 2 लोग सवार थे स्कॉर्पियो को रोककर नाम और पता पूछने पर चालक ने अपना नाम दिनेश मलिक एवं बाजू में बैठे युवक ने अपना नाम अरविंद यादव निवासी कछपुरा गोसलपुर बताया। वाहन की तलाशी लेने के दौरान पिछली सीट की जगह 46 कार्टून में 23 सौ पाव ( कीमत एक लाख 83 हजार) देसी शराब रखी थी। शराब और स्कॉर्पियो वाहन को जप्त करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए यह शराब कहां से लाई जा रही है के संबंध में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।