सभी खबरें
देवास: पुलिस ने पकड़ा सेक्स रैकेट, दिल्ली की लड़कियां भी शामिल

देवास: पुलिस ने पकड़ा सेक्स रैकेट, दिल्ली की लड़कियां भी शामिल
देवास:- देवास में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जहाँ एक होटल में छापामारी कार्रवाई करके सेक्स रैकेट पकड़ा गया. इस मामले में कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें कुछ दिल्ली की लड़कियां भी शामिल हैं.
फिलहाल इस मामले पर पुलिस कुछ भी कहने से साफ बचती नजर आ रही है.
देवास के बांगर में मेपल ब्लू होटल में लंबे समय से सेक्स रैकेट चल रहा था जिसकी सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी. जिसके बाद पुलिस ने 6 लड़कियों समेत एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया. इसमें कुछ दिल्ली पासिंग गाड़ियां भी मिली हैं पुलिस ने कई गाड़ियों को थाने लाकर खड़ा करा लिया है
बताते चलें कि जब से यह होटल बना है तब से यहां पर कुछ न कुछ अवैधानिक क्रियाएं होती रही है .पहले यह होटल जुए इत्यादि के कारण बन नाम था

.jpeg)

.jpeg)
