खोजें

धार – लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई, पटवारी को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे-हाथों पकड़ा

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

धार - लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई, पटवारी को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे-हाथों पकड़ा

धार – लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई, पटवारी को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे-हाथों पकड़ा

 

धार से मनीष आमले की रिपोर्ट:- विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त कार्यालय इंदौर की ट्रैप कार्यवाही गुरुवार को जिले के राजोद क्षैत्र में की गई। लोकायुक्त एसपी को दिए आवेदन में बताया कि आवेदक प्रकाश पिता कचरा सिर्वी, निवासी राजोद तहसील सरदारपुर जिला धार ने दिनांक 16-03-2021 को लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपस्थित होकर, आरोपी मो.रफीक खान उम्र 47 वर्ष पटवारी, हल्का नंबर-2, ग्राम राजोद तहसील सरदारपुर जिला धार के द्वारा आवेदक के पिता की मृत्यु होने से पिता के नाम की भूमि को आवेदक की मां एवं आवेदक सहित पांच भाइयों के नाम नामांतरण तहसीलदार से स्वीकृत करवाने एवं राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने के एवज में ₹4,00,000 (चार लाख ) रिश्वत की मांग करने की शिकायत की थी। शिकायत की तस्दीक उपरांत ट्रेप का आयोजन किया गया। गुरुवार को ग्राम राजोद में पटवारी के शासकीय कार्यालय में आरोपी पटवारी को आवेदक से *50,000/*-रु रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।आरोपी के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7, के अंतर्गत अपराध पंजीबद्घ कर, मौके पर कार्यवाही की जा रही है। लोकायुक्त दल में डीएसपी आनंद यादव, निरीक्षक सुनील उईके, आरक्षक प्रमोद यादव, चंद्रमोहन बिष्ट, शिवप्रकाश पाराशर, आशीष नायडू, शामिल हैं।

Exit mobile version