BARWANI – नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देते भगा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देते भगा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बडवानी से संवाददाता की रिपोर्ट

अंजड.. नाबालिग लड़की को बहला.फुसलाकर शादी का प्रलोभन देते भगा ले जाने वाले आरोपी को अंजड पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार अपृहर्ता लडकी के परिजनों ने 22 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि हमारी नाबालिग लड़की को अज्ञात युवक भगा ले गया है।

पुलिस अधीक्षक बडवानीए डिएसपी अजाक्स प्रियंका डुडवे के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी भवानीराम वर्मा के दिशानिर्देश में एक टिम बनाकर नाबालिग युवती और आरोपी की खोजबीन की जा रही थी।

साइबर सेल ने लोकेशन किया ट्रेस..
मुखबिर से मिली जानकारी पर पुलिस ने कई जगह तलाश किया गया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। 
उसके बाद युवक के साथ गई नाबालिग लडकी के मोबाइल नंबर का साइबर सेल से लोकेशन ट्रेस किया गया। जहां गुजरात राज्य के थाना कलोल क्षेत्र अंतर्गत लोकेशन प्राप्त हुआ। लोकेशन के आधार पर जांच की गई लेकिन पता नहीं चला सका। उसके बाद अंजड थाना स्टाफ के लगातार प्रयास में लड़की को 27 जनवरी को अलिराजपुर के बस स्टेशन से बरामद कर अंजड लाया गया जहां डिएसपी प्रियंका डुडवे व थाना प्रभारी भवानीराम वर्मा ने आरोपी से पूछताछ की।

शादी का दिया प्रलोभन
मामले में लड़की ने बताया कि 26 वर्षीय आरोपी सद्दाम उर्फ सज्जु पिता नईम मंसूरी निवासी वार्ड नं 12 अंजड का रहने वाला है। जो शादी का प्रलोभन देकर भगा ले गया और शारीरिक संबंध बनाया। प्रकरण में धारा 363ए 366ए 376 ए पास्को एक्ट में आरोपी सद्दाम को अलिराजपुर से पकड़ा गया। आरोपी का मंगलवार स्वास्थ्य परिक्षण कर कोर्ट पेश किया जा रहा है। आरोपी को सायबर सेल और मुखबिर द्वारा मिलने वाली जानकारी के अलावा उपनिरीक्षक अशोक अहिरवार उपनिरीक्षक अर्जुन सेमलिया, सा.उपनिरीक्षक बलवंत सिंह बिसेन, प्र.आरक्षक ओंकार साल्वें, आरक्षक भैरवसिंग, विकेश जमरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Exit mobile version