भाजपा स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री ने कोरोना से लड़ने के लिए किए 5 आग्रह, जानिए क्या कहा
.jpeg)
नई दिल्ली/ गरिमा श्रीवास्तव :-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधन दिया.
जिसमें प्रधानमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से पांच आग्रह किए.
पहला आग्रह :- गरीबों के लिए राशन का इंतजाम कराया जाए ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए.
दूसरा आग्रह :- फेस मास्क अगर बाजार में उपलब्ध नहीं हो पा रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है घर पर ही फेस मास्क यानी किसी भी कपड़े से अपना चेहरा अच्छी तरीके से ढक ले, और साथ ही साथ अन्य लोगों के लिए भी घर पर फेस मास्क बनाकर उन्हें उपहार स्वरूप दें.
तीसरा आग्रह :- समाज में जो लोग इस महामारी के दौरान सेवा दे रहे हैं उन्हें धन्यवाद देना ना भूलें. बूथ पर धन्यवाद पत्र बनाकर एवं सभी घरों से धन्यवाद पत्र लेकर स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी, पुलिस, बैंक एवं पोस्ट ऑफिस में कार्यरत और सभी सरकारी संस्था के उन लोगों को दे जो इस वक्त आवश्यक सेवा दे रहे हैं.
चौथा आग्रह :- केंद्र सरकार द्वारा बनाए आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करें साथ ही साथ इस ऐप के बारे में 40 अन्य लोगों को भी जानकारी दें.
पांचवा आग्रह :- भाजपा कार्यकर्ता पीएम केयर्स फंड में स्वयं दान करें और अन्य 40 लोगों को भी दान करने हेतु प्रेरित करें. क्योंकि इस संकट की घड़ी में सब के सहयोग से ही इस महामारी को हराया जा सकता है.


.jpeg)
.jpeg)
