30 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में गोविंदपुरा से जनसभा को संबोधित करेंगे शिवराज

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही बीजेपी ने अपनी कमर कस ली है। वहीं चुनाव में प्रचार की बाघ-डोर अब खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संभाल ली है। इसी कड़ी में आज वे गोविंदपुरा इलाके में बीजेपी प्रत्याशी कृष्णा गौर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुचेंगे।

बता दें कि सीएम शिवराज ने गुरुवार को भोपाल में एक चुनावी रैली को भी संबोधित किया था जहां सीएम भावुक अंदाज में नजर आए थे। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने सरकार नहीं परिवार चलाया है। आप सभी लोग मेरा परिवार हैं। हम तोड़ने में नहीं बल्कि स्थापित करने पर यकीन रखते हैं। इसी कड़ी ने आज एक बार फिर बीजेपी प्रत्याशी कृष्णा गौर के समर्थन में शाम 6 बजे गोविंदपुरा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।