ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

शहडोल में दिखेगा PM मोदी का देशी अंदाज, खाट पर बैठकर होगी लोगों से चर्चा, आदिवासी व्यंजनों का उठाएंगे लुत्फ

शहडोल। 27 जून को प्रधानमंत्री मोदी मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे राजधानी भोपाल में वन्दे भारत को हरी झंडी दिखाने के बाद शहडोल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जहाँ वे शीशम की खास लकड़ी के बने तखत पर बैठ कर चंदिया के मिट्टी से बने बर्तनों में बने व्यंजन, कोदो कुटकी भात का जन जातीय समुदाय के लोगों के साथ कांसे के बर्तनों में भोजन करेंगे। जिसे लेकर प्रशासन जोरो शोरों से तैयारियों कर रहा है।

आपको बता दें कि पीएम मोदी 27 जून को शहडोल के लालपुर हवाई अड्डा मैदान में एक आम सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही आदिवासी समुदाय के लोगों को देशी बैठक लकड़ी के बनी खाट में बैठाकर संवाद करेंगे। साथ ही जन जातीय समुदाय के लोगों के लिए भी 100 से अधिक खाट (खटिया) मंगाई गई है। खास बात यह भी है कि जिस मिट्टी के बर्तन से पीएम मोदी के लिए खाना बनाया जाएगा, वह मिट्टी के बर्तन शहडोल संभाग के उमरिया जिले के चंदिया गांव के स्थानीय कुम्हारों द्वारा बनाए गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button