आज होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाई लेवल मीटिंग, कोरोना के साथ वैक्सीनेशन बढ़ाने को लेकर होगी चर्चा
.jpeg)
आज होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाई लेवल मीटिंग, कोरोना के साथ वैक्सीनेशन बढ़ाने को लेकर होगी चर्चा
नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक हाई लेवल बैठक करने जा रहे हैं इस हाई लेवल बैठक में क्या बात कही जा रही है कि को देश में कोरोना की स्थिति को लेकर चर्चा की जाएगी.
इसके साथ ही वैक्सीनेशन को तेजी से बढ़ाने पर भी बात की जाएगी. बताते चलें कि 45 उम्र से ज्यादा के लोगों किस हाथी अब 18 वर्ष से ज्यादा के उम्र के लोगों को भी वैक्सीन लगना शुरू हो चुका है लेकिन देश में वैक्सीन की काफी ज्यादा किल्लत है लोग अपने स्लॉट बुकिंग के लिए काफी परेशान हो रहे हैं.
हाई लेवल मीटिंग में वैक्सीनेशन को लेकर चर्चा हो सकती है बताया जा रहा है कि मीटिंग में सरकार की तैयारी के बारे में प्रधानमंत्री को बताया जाएगा . बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय गृह मंत्रालय और नीति आयोग के अफसर शामिल होंगे.
बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 दिन पहले यानी 12 मई को हाई लेवल बैठक की थी जिसमें ब्लैक फंगस पर लेकर चर्चा की गई थी.
अब देखना यह होगा कि आज के हाई लेवल मीटिंग के बाद क्या परिणाम निकल रहा है.
.jpg)



