PM MODI कोरोना से निपटने की कोशिशों को लेकर आज रात 8 बजे पूरे देश से करेंगे चर्चा

PM MODI कोरोना से निपटने की कोशिशों को लेकर आज रात 8 बजे पूरे देश से करेंगे चर्चा

कोरोना वायरस  ने दुनियाभर का दहशत में डाल रखा है जिसको लेकर हर देश की सरकार सक्रिय नज़र आ रही है वही आज भारत के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे. कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के बीच उनका यह संबोधन होगा. वह इस जानलेवा वायरस को खत्म करने की कोशिशों पर देश से चर्चा करेंगे. देश में कोरोना वायरस के अब तक 152 मामले सामने आए हैं.और तीन लोगों की इससे मौत हो चुकी है.

पीएमओ ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘’ ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 मार्च 2020 को रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे जिसमें वह कोरोना वायरस को लेकर मुद्दों और इससे निपटने को लेकर प्रयासों पर बात करेंगे.’’

 

Exit mobile version