सभी खबरें

पश्चिम बंगाल में राजनीति का खूनी खेल शुरू, 2 दिन की हिंसा में 11 लोगों की गई जान, पीएम मोदी ने जताई चिंता

पश्चिम बंगाल में राजनीति का खूनी खेल शुरू, 2 दिन की हिंसा में 11 लोगों की गई जान, पीएम मोदी ने जताई चिंता

 पश्चिम बंगाल में 2 मई को परिणाम आने के बाद तृणमूल कांग्रेस भारी मतों से जीत चुकी है. जिसके बाद अब भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच खूनी जंग जारी हो चुकी है।

 6 जिलों में हिंसा से मरे 11 लोग :-

 6 जिलों में इस हिंसा से 11 लोगों की जान चली जा गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी हिंसा को लेकर चिंता जताई गई है और राज्यपाल जगदीश धनखड़ को फोन किया.

 राज्यपाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी कि उनकी प्रधानमंत्री से इस हिंसा पर बात हुई प्रधानमंत्री ने हिंसा को लेकर चिंता जाहिर की है राज्यपाल ने बताया कि चुनावी परिणाम आने के बाद राज्य में बर्बर हिंसा, आगजनी लूटपाट और हत्यायें बेरोकटोक जारी है. राज्य में कानून व्यवस्था को बहाल करने की सख्त जरूरत है.

 पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी को भारी जीत मिली जिसके बाद हिंसा की खबरों के बीच ममता बनर्जी ने लोगों से शांति बनाने की अपील की है. आज के साथ ही ममता बनर्जी ने यह आरोप भी लगाए हैं कि चुनाव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ बहुत अत्याचार किये.

 भाजपा का बड़ा आरोप, टीएमसी फैला रही हिंसा

 भाजपा ने पश्चिम बंगाल में हो रहे हिंसा की वजह टीएमसी को बताया है. भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी के गुंडों को हिंसा और उत्पात के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौन सहमति मिली हुई है. उनके लोग खुलेआम हिंसा के लिए भड़का रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button