सभी खबरें

कमलनाथ सरकार गिराने में अहम भूमिका PM Modi की थी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इसमें कोई रोल नहीं – कैलाश विजयवर्गीय

मध्यप्रदेश/इंदौर – बुधवार को इंदौर के दशहरा मैदान पर किसान सम्मलेन आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहे। इस दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा खुलासा किया। साथ ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी जमकर निशाना साधा। 

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं आज एक ऐसा खुलासा कर रहा हूं, जिसकी जानकारी अब तक किसी को नहीं थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार गिराने में अहम भूमिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की थी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इसमें कोई रोल नहीं था। बाद में जब इस बारे में उनसे पूछा गया तो विजयवर्गीय ने कहा कि वहां मौजूद लोगों को पता है कि यह विशुद्ध रूप से मजाक था। यह बात मैंने हल्के-फुल्के मजकिया लहजे में ही कही थी।

इस दौरान विजयवर्गीय ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने नरोत्तम मिश्रा की तारीफ करते हुए कहा कि जब तक कमलनाथ की सरकार थी उनको एक दिन भी चेन से नहीं सोने दिया, अगर भारतीय जनता पार्टी में ऐसा कोई कार्यकर्ता, जो कमलनाथ को सपने में दिखाई देता था, तो वो नरोत्तम मिश्राजी थे। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button