सभी खबरें
HP:- प्रधानमंत्री मोदी ने किया अटल टनल का उद्घाटन, अटल टनल बनने से लद्दाख में तैनात भारतीय सेना को मिलेगी मदद।

HP:- प्रधानमंत्री मोदी ने किया अटल टनल का उद्घाटन
रोहतांग :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रोहतांग में अटल टनल का उद्घाटन किया.अटल टनल रोहतांग लगभग 9 किलोमीटर लंबी और 10 मीटर चौड़ी है।
अटल सुरंग रोहतांग सामरिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। अटल सुरंग से अब लद्दाख पूरे साल देश के दूसरे हिस्सों से जुड़ा रहेगा.
साल 2003 में सुरंग की आधारशिला रखी गई थी। इसकी मदद से लाहौल-स्पीति के बीच सभी तरह के मौसम में सड़क यातायात सुगम हो जाएगा।
अटल सुरंग रोहतांग 10,171 फीट की ऊंचाई पर बनी है। यह दुनिया की सबसे ऊंची और सबसे लंबी रोड टनल है।
अटल टनल बनने से लद्दाख में तैनात भारतीय सेना को काफी मदद मिलेगी।
अब सर्दियों में भी हथियार और रसद की आपूर्ति आसानी से हो सकेगी, अब सिर्फ जोजिला पास ही नहीं बल्कि इस मार्ग से भी फौजियों तक सामान की सप्लाई हो सकेगी।


.jpeg)

