सभी खबरें

AIIMS डायरेक्टर की बड़ी चेतावनी, बेवजह सीटी स्कैन कराने से सामने आ सकती है यह बड़ी संकट

AIIMS डायरेक्टर की बड़ी चेतावनी, बेवजह सीटी स्कैन कराने से सामने आ सकता है यह बड़ा संकट

 

 

 कोविड-19 के दौरान लगातार सीटी स्कैन कराने की प्रक्रिया तेज है.

 पर सीटी स्कैन बेवजह कराने से लोगों को संकट का सामना करना पड़ सकता है इसकी जानकारी एम्स के डायरेक्टर ने दी है.

प्रो. गुलेरिया ने एक प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि एक सीटी स्कैन कराना 300-400 एक्स-रे कराने के जितना घातक हो सकता है. उन्होंने बताया कि आंकड़े बताते हैं कि युवावस्था में बार-बार सीटी स्कैन कराने पर आगे चलकर कैंसर का खतरा हो सकता है. उन्होंने कहा कि सीटी स्कैन के दौरान मरीज रेडिएशन के संपर्क में आता है, जो कि बेहद खतरनाक हो सकता है. बता दें कि कोरोना मरीज के फेफड़ों में इंफेक्शन का स्तर जांचने के लिए डॉक्टर सीटी स्कैन कराने की सलाह देते हैं. इसे ही लेकर एम्स निदेशक ने चेताया है.

 प्रोफ़ेसर ने यह बात भी कही जिनका ऑक्सीजन लेवल ठीक है,और संक्रमण भी ज्यादा नहीं हुआ है तो उन्हें सीटी स्कैन कराने की जरूरत नहीं है.

 प्रोफेसर ने भी डॉक्टरों से अपील की है कि बेवजह टेस्ट करने को न कहें.

 

डॉक्टर गुलेरिया ने होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को सलाह दी कि वे अपने डॉक्टर से संपर्क करते रहें. सेचुरेशन 93 या उससे कम हो रही है, बेहोशी जैसे हालात हैं, छाती में दर्द हो रहा है तो एकदम डॉक्टर से संपर्क करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button