अपने ही बयान पर फस गए पीयूष गोयल, सोशल मीडिया पर उड़ रही है खिल्लिया, कांग्रेस ने भी घेरा 

नई दिल्ली – केंद्रीय रेल और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल इस समय जमकर सुर्खिया बटोर रही हैं। दरअसल पीयूष गोयल अपने ही बयान से सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। बता दे कि देश की अर्थव्यवस्था पर बोलते हुए केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने बयान में न्यूटन का क्रेडिट आइंस्टीन को दे डाला। 

उन्होंने ग्रेविटी की खोज के लिए अल्बर्ट आइंस्टी का नाम ले लिया जबकि ग्रेविटी की खोज आइंस्टीन ने नहीं बल्कि आइज़क न्यूटन ने की थी। 

पीयूष गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए किसी भी तरह के गणित या उससे जुड़े आंकड़ों को देखने की जरूरत नहीं हैं। अगर आइंस्टीन इस गणित में उलझ जाते तो वे कभी भी ग्रेविटी की खोज नहीं कर पाते। पीयूष गोयल ने कहा गणित में मत जाओ। उन गणितों ने कभी आइंस्टीन को गुरुत्वाकर्षण की खोज में मदद नहीं की। 

कांग्रेस ने मारा तंज 

पीयूष गोयल के इस बयान पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा, ''पूर्व वित्त मंत्री पीयूष गोयल बिलकुल सही हैं। गुरुत्वाकर्षण खोजने के लिए आइंस्टीन को कभी भी गणित की जरूरत नहीं पड़ी लेकिन सर इसाक न्यूटन को इसकी जरूरत पड़ी थी। 

Exit mobile version