खोजें

पिटबुल ने रोक दी न्यायालयीन कार्रवाई, बापिस लौटा प्रशासनिक अमला, जानिए पूरा मामला

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

जबलपुर। मध्यप्रदेश में एक बार फिर अजब गजब किस्सा सामने आया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब एक एक विलायती कुत्ते ने न्यायालयीन कार्रवाई ही रोक दी। जी हाँ ऐसा ही एक वाकया जबलपुर शहर में सामने आया है। जहाँ एक विलायती कुत्ते के सामने प्रशासन और पुलिस के अफसर बेबस नजर आए। मिली जानकारी के मुताबिक ओमटी थाना अंतर्गत सरस्वती कॉलोनी में कब्जा हटाने न्यायालय ने आदेश जारी किया था। आदेश का पालन कराने जब प्रशासन और पुलिस के अफसर मौके पर पहुंचे तो एक विलायती कुत्ते ने न्यायालय की कार्रवाई रोक दी। टीम पिटबुल प्रजाति के कुत्ते के चलते अवैध कब्जा नहीं हटा पाया। पुलिस प्रशासन और कोर्ट के कर्मचारी सुबह से शाम तक भी कब्जा नहीं हटा पाए।

पिटबुल प्रजाति के कुत्ते को खतरनाक बताते हुए पकड़ने से इनकार कर दिया। मजबूरी में पंचनामा कर बिना कार्रवाई ही टीम को लौटना पड़ा। अब सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि आखिर किसकी अनुमति से प्रतिबंधित पुटबुल प्रजाति के कुत्ते को पाला गया है। इसके पूर्व भी कब्जा हटाने की कार्रवाई सफल नहीं हो पाई थी। जानकारी मनीष मिश्रा, अधिवक्ता ने दी।

Exit mobile version