सभी खबरें

झाबुआ के 40 मजदूरों से भरा पिकप वाहन सरदारपुर में दुर्घटनाग्रस्त!

 

झाबुआ के 40 मजदूरों से भरा पिकप वाहन सरदारपुर में दुर्घटनाग्रस्त!

सरदारपुर से जगदीश मारू की रिपोर्ट :- सरदारपुर तहसील के राजोद थाना क्षैत्रातंर्गत रानीखेड़ी में मजदूरी कर झाबुआ जिले के पेटलावद तहसील के ग्राम देवली, झीरी व आसपास के वापस लौट रहे 40 मजदूरों से भरा पिकप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया! जिसमें लगभग 25 मजदूर घायल हो गये! रानीखेड़ी से झीरी (पेटलावद) मार्ग पर हुई घटना कि सुचना मिलते ही डायल100 सरदारपुर, डायल100 राजोद व 108 एम्बुलेन्स ने घटनास्थल तक पहुँच कर घायल मजदूरों को सामुदायिक स्वास्थ्य कैन्द्र सरदारपुर पहुँचाया, जहाँ डाॅक्टर एम.एल.जैन ने घायलों का उपचार किया!

मामले कि जानकारी मिलते ही राजोद पुलिस घटनास्थल पर पहुँची लेकिन तब तक वाहन चालक फरार हो चुका था! जब मजदूरों को झाबुआ जिले से धार जिले तक दिहाड़ी मजदूरी करने आना पड़े तो यह भी स्पष्ट है कि मनरेगा  योजना मजदूरों को किस हद तक रोजगार मुहैया करवाने मे कारगार साबित हो रही है! एक पिकप वाहन मे 40 से अधिक मजदूरों को लाकडाॅऊन के वक्त भी अपनी जीवीका चलाने के लिये किस प्रकार पशुओं कि तरह यातायात करने के लिये विवष होना पड़ रहा है, इस घटना ने मनरेगा योजना कि पोल तो खोली ही है किन्तु लाकडाॅऊन व्यवस्था को लेकर प्रशासन कि सक्रियता भी स्पष्ट कर डाली है!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button