सभी खबरें

सीएम शिवराज के साथ ड्रग आंटी प्रीति जैन के बेटे का फोटो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल !

सीएम शिवराज के साथ ड्रग आंटी प्रीति जैन के बेटे का फोटो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल !

आरोप : ड्रग माफ़िया का पॉलिटिकल कनेक्शन !!
इंदौर/राजकमल पांडे।
मध्य प्रदेश की आर्थिक नगर इंदौर में पकड़ाई ड्रग माफिया आंटी प्रीति जैन के मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है. जिसको लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गई है. एक तरफ जहां आंटी को लेकर भाजपा, कांग्रेस भिड़ गई है वहीं दूसरी तरफ प्रीति जैन के बेटे की फोटो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं. उक्त मामले को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा का कनेक्शन ड्रग माफियाओं से है वह भाजपा के सम्मेलनों में बड़े नेताओं के साथ सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता के रूप में भी दिखाई दे रहा है. सलूजा ने कहा कि इससे समझा जा सकता है कि सालों से ड्रग के नशे का अवैध कारोबार किसके संरक्षण में पनप रहा है. ड्रग आँटी के पकड़े जाने के बाद बचने के लिए ड्रग माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही का दिखावा किया जा रहा है आपात बैठकें हो रही है, आरोप है कि पर्दे के पीछे भाजपा का खुला संरक्षण है एक तरफ तो सीएम शिवराज द्वारा प्रदेश में ट्रक माफियाओं के खिलाफ कड़ा रवैया अपनाने की बात करती है वहीं दूसरी तरफ उन को संरक्षण देने के मामला सामने आ रहा है.
हालांकि सूत्रों से ज्ञात हुआ कि कुछ दिनों पूर्व सीएम शिवराज एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर गए थे. जहाँ उन्होंने आईजी योगेश देशमुख को ड्रग माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही के लिए बधाई भी दी थी. वही पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा एक बयान में कहा कि भाजपा ड्रग माफियाओं को संरक्षण दे कर रखा है और जिस तरह कार्रवाई होनी चाहिए उस तरह की कार्रवाई नही हो रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button