सभी खबरें

भोपाल:- 863 Remedesivir इंजेक्शन की चोरी मामले में नया मोड़: नंबर सीरीज के इंजेक्शन चोरी हुए वह दिल्ली भर्ती मरीज को लग गए

भोपाल:- 863 Remedesivir इंजेक्शन की चोरी मामले में नया मोड़: नंबर सीरीज के इंजेक्शन चोरी हुए वह दिल्ली भर्ती मरीज को लग गए

भोपाल :- रेमडेसिविर इंजेक्शन की भारी किल्लत के बीच भोपाल के हमीदिया अस्पताल से 863 इंजेक्शन चोरी हो गए. इस चोरी मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है. जांच कर रही पुलिस ने रविवार को जब फार्मासिस्ट से पूछताछ की तो एक नई बात सामने आई. उसने बताया कि जो इंजेक्शन हमीदिया के स्टोर से चोरी हुए थे उनमें से 6 इंजेक्शन दिल्ली भर्ती कोविड मरीज को लग गए.

 दिल्ली के इंजेक्शन ओं की सीरीज का मिलान चोरी किए गए रेमडेसिविर की सीरीज से हो गया. इसके अलावा हमीदिया के डी ब्लॉक में बने कोविड सेंटर के रिकॉर्ड का मिलान सेंट्रल स्टोर के स्टॉक से नहीं हो रहा.

 इस पूरे मामले में क्राइम ब्रांच अब तक 35 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है.

 शक के दायरे में फार्मासिस्ट :

 यह कड़ी जुड़ी जब फार्मासिस्ट से पूछताछ में इस बात की जानकारी मिली की उसका साला कोरोना संक्रमित है और दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती है. उसे इंजेक्शन की आवश्यकता है.

 पुलिस ने जब मामले पर फार्मासिस्ट से पूछताछ की तो उसने यह बात स्वीकार किया कि उसके साले की हालत गंभीर है उसने डी ब्लॉक कोविड सेंट्रल से 6 इंजेक्शन इश्यू कराए थे.

 यह इंजेक्शन व 16 अप्रैल को संपर्क क्रांति से लेकर दिल्ली पहुंचा था और अगले ही ट्रेन से वापस भी आ गया था.

 पुलिस ने दिल्ली के इंजेक्शन की जब सीरीज बुलाई तो उसका मिलान स्टोर से गायब हुए सीरीज से हो गया.

 वही डी ब्लॉक के स्टाफ ने इस बात से साफ मना किया कि उसने फार्मासिस्ट को कोई इंजेक्शन इश्यू नहीं किए हैं.

यानी कुल मिलाकर कहे कि बड़े शक के दायरे में फार्मासिस्ट आ चुका है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button