"शिव राज" में पेट्रोल की मार, क्या जनता को रोड पर लाने की तैयारी में है सरकार? प्रीमियम पेट्रोल की कीमत ₹101 के पार
.jpeg)
“शिव राज” में पेट्रोल की मार, क्या जनता को रोड पर लाने की तैयारी में है सरकार? प्रीमियम पेट्रोल की कीमत ₹101 के पार
भोपाल :– मध्य प्रदेश में लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में उछाल हुए हैं इससे पहले सबसे ज्यादा पेट्रोल की कीमत अनूपपुर में हुईं थी. पर अब राजधानी भोपाल के नए कीमत को जान आप सभी परेशान हो जाएंगे.
राजधानी भोपाल में ₹95 के पार पेट्रोल हो चुका है. मंगलवार को राजधानी में पेट्रोल की कीमत 95.21 रही. तो वहीं डीजल की कीमत 85.52 हुई. सोमवार को राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 94.69 थी और डीजल की कीमत ₹85.00 थी. वहीं राजधानी भोपाल में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत ₹101 के पार पहुंच चुकी है.
लगातार पेट्रोल के बढ़ते दामों को ऐसा लग रहा है जैसे अब आम आदमी को रोड पर लाकर ही सरकार चैन की सांस लेगी.
भारत में सरकारी कंपनियों का मुनाफा और फिर सभी प्रकार की सरकारों के टेक्स्ट को जोड़कर पेट्रोल और डीजल की कीमत पहले से ही बहुत अधिक है और अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ती जा रही है मंगलवार को ब्रेंट क्रूड $61 प्रति बैरल के पार चला गया.
मुंबई में भी पेट्रोल ₹94 के पार चला गया है.
पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से आम आदमी के घर का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है. केंद्र सरकार से उम्मीद लगाए बैठे लोगों के हाथ निराशा ही लग रही है. मध्य प्रदेश सरकार से लोग उम्मीद कर रहे थे कि वह पेट्रोल डीजल पर टैक्स में कटौती कर थोड़ी राहत दे सकती है पर शिवराज सिंह चौहान से भी जनता त्रस्त आ चुकी है.
मप्र पेट्रोल डीजल डीलर एसोसिएशन ने की सरकार से मांग:-
मध्य प्रदेश पेट्रोल डीजल डीलर एसोसिएशन ने भी सरकार से मांग की है कि पेट्रोल पर 5 और डीजल पर ₹3 प्रति लीटर तक हटाया जाना चाहिए. केंद्र सरकार को भी टैक्स जाता है वहीं वर्तमान में वैट व सेस मिलाकर पेट्रोल पर 39% और डीजल पर 28% तक टैक्स लगाया जा रहा है इससे पेट्रोल डीजल के दाम काफी बढ़ गए हैं..




