आमदनी कम महंगाई ज्यादा: देश में पहली बार पेट्रोल 120 रूपये पार, प्रियंका गांधी ने सरकार पर किया वार
.jpeg)
आमदनी कम महंगाई ज्यादा: देश में पहली बार पेट्रोल 120 रूपये पार ,
नई दिल्ली:– मध्यम वर्ग और निचले तबके के लिए ये काली दिवाली हो सकती है। आमदनी के मुकाबले महंगाई के चलते खर्च बेतहाशा बढ़ रहा है। खरीदने की ताकत कम हो रही है। तेल की बढ़ती कीमतों का असर दिखने लगा है। जरूरतों और खरीददारी में कटौती हो रही है। कौन जाने शायद महंगाई की मार की अभी ये शुरुआत भर हो.
आज फिर पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है. देश में पहली बार पेट्रोल ₹120 में बिक रहा है.
कच्चा तेल (Crude Oil) इस समय दुनिया भर के बाजारों (Global Economy) का तेल निकाले हुए है। ऐसा इसलिए, क्योंकि कच्चे तेल के बाजार (Crude Oil Market) में तेजी कायम है। पिछले दो महीने में ही कच्चा तेल (Crude Oil) 20 फीसदी चढ़ गया है। इसका असर दुनिया भर के पेट्रोल-डीजल बाजार (Petrol-Diesel Market) पर पड़ रहा है। तभी तो यहां, घरेलू बाजार (Domestic Market) में दो दिनों की स्थिरता के बाद आज लगातार चौथे दिन पेट्रोल डीजल बाजार (Petrol Diesel Market) में आग लगी.
प्रियंका गांधी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सरकार पर किया वार:-
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल की बेतहाशा बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार को निशाने पर लिया है. प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार टैक्स बढ़ाकर लाखों रुपये कमा रही है और आम आदमी की आय बिल्कुल घट गई है. साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मोदी के कुछ मित्र हर रोज हजारों करोड़ कमा रहे हैं.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस संबंध में एक ट्वीट किया, ''हर रोज जब आप महंगा पेट्रोल-डीजल खरीदें तब याद रखिए. मोदी सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स से 23 लाख करोड़ रुपये कमा चुकी है. हर रोज जब महंगा तेल-सब्जी खरीदें तब याद रखिए. इस सरकार में 97% परिवारों की आय घट गई, लेकिन खबरों के अनुसार मोदी जी के खरबपति मित्र हर रोज 1000 करोड़ कमाते हैं.




