पेट्रोल-डीज़ल के दामों में लगी आग, आज फिर पेट्रोल 25 और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा

- लगातार बढ़ रहे है पेट्रोल-डीज़ल के दाम
- आज फिर हुआ इनके दामों में इज़ाफ़ा
- जानें क्या है आपके शहर में आज का दाम
नई दिल्ली : कच्चे तेल में उछाल की वजह से पेट्रोल-डीजल के दामों पर कोई लगाम नहीं है। पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। अगर कच्चे तेल की बात करें तो क्रूड तीन सालों के उच्चतम स्तर पर चल रहा है। हालांकि, आखिरी कारोबारी सत्र में वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड का दाम 1.07 प्रतिशत घटकर 80.21 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
बता दे कि आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल में 20 पैसे और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। आकड़ो के अनुसार, पिछले चार दिनों की लगातार बढ़ोतरी से दिल्ली में पेट्रोल 1.10 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। वहीं इस महीने के पहले आठ दिनों में ही पेट्रोल में डेढ़ रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी जा चुकी हैं। अक्टूबर के अभी आठ दिन ही बीते हैं और इन आठ दिनों में पांच दिन ईंधन तेल के दामों में बढ़ोतरी हुई है।
जानें किस शहर में क्या है आज के दाम
भोपाल :
पेट्रोल – 112.07 प्रति लीटर
डीजल – 101.17 प्रति लीटर
मुंबई:
पेट्रोल – 109.54 प्रति लीटर
डीजल – ₹99.92 प्रति लीटर
बेंगलुरु:
पेट्रोल – 107.04 प्रति लीटर
डीजल – 97.77 प्रति लीटर
पटना
पेट्रोल – 106.59 प्रति लीटर
डीजल – 98.65 प्रति लीटर
कोलकाता:
पेट्रोल – 104.23 प्रति लीटर
डीजल – 95.23 प्रति लीटर
दिल्ली:
पेट्रोल – 103.54 प्रति लीटर
डीजल – 92.12 प्रति लीटर
चेन्नई:
पेट्रोल –101.01 रुपये प्रति लीटर
डीजल – 96.60 प्रति लीटर
लखनऊ:
पेट्रोल- 100.60 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 92.55 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़:
पेट्रोल – 99.67 प्रति लीटर
डीजल – 91.85 रुपये प्रति लीटर
.jpeg)



