39 दिनों में पेट्रोल 10.79 रुपए और डीजल 8.99 रुपए हुआ महंगा, देख ले आज क्या है आपके शहर के दाम 

नई दिल्ली : आज तेल कंपनियों ने आम जनता को राहत दी है, मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमते स्थिर हैं। बावजूद इसके पेट्रोल-डीज़ल के दाम आसमान को छू रहे हैं। इसे एक दिन पहले यानी सोमवार को डीजल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर में कटौती की थी। वहीं, पेट्रोल की कीमतों मेंं 28 पैसे पर लीटर बढ़ोतरी की। बता दे कि ईंधनों की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी के साथ ही उनकी कीमतें एक नई ऊंचाई पर पहुंच गई हैं।

राजधानी दिल्ली में मई से लेकर अब तक 39 बार तेल की कीमतों में इजाफा हो चुका हैं। इन 39 दिनों में पेट्रोल 10.79 रुपए और डीजल 8.99 रुपए महंगा हो चुका हैं। इसके अलावा अब तक कई शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा चुका हैं। सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्‍थान के गंगानगर में हैं। 

जानें क्या है आपके शहर में आज पेट्रोल-डीज़ल के दाम 

Exit mobile version