महंगाई की मार : फिर बढ़े पेट्रोल डीज़ल के दाम, जानें क्या है आपके शहर में दाम

नई दिल्ली : बढ़ती महंगाई के बीच लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीज़ल के दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी हैं। आज फिर तेल कंपनियों द्वारा जारी नई कीमतों के मुताबिक पेट्रोल में 25 पैसे की वृद्धि हुई है, वहीं डीज़ल में 30 पैसे तेज हुआ है।
पेट्रोल पर 25 पैसे बढ़ने के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.64 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीज़ल की कीमत 40 पैसे बढ़ जाने के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 91.07 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।
इसके अलावा मुंबई में पेट्रोल की कीमत 108.67 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 98.80 रुपये प्रति लीटर हो गई है। जबकि, कोलकाता में पेट्रोल 103.36 रुपये और डीज़ल 94.17 रुपये प्रति लीटर बिक रहा हैं।
वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.23 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 95.59 रुपये प्रति लीटर है।
बता दे कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल की नई कीमतें जारी करते हैं।




