"शिव राज" में जनता की जेब पर बुरा असर, 26 दिन बाद फिर से बढ़े भोपाल में पेट्रोल और डीजल के दाम

“शिव राज” में जनता की जेब पर बुरा असर, 26 दिन बाद फिर से बढ़े भोपाल में पेट्रोल और डीजल के दाम
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :– मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर से 26 दिन बाद पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं. तेल विपणन कंपनियों ने 26 दिन बाद फिर से पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी करना शुरू कर दिया है.
पिछले 2 दिनों में राजधानी में पेट्रोल के दाम 57 पैसे(0.62%) वर्कर 91.46 प्रति लीटर से 92.01 रुपए हो गए हैं.
सर पेट्रोल के ही नहीं बल्कि डीजल के दाम बढ़े हैं. डीजल के दाम 58 पैसे(0.70%) बढ़कर 81.64 रूपए प्रति लीटर से 82.22रूपए हो गए हैं.
नए साल में पहली बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है. 2020 में पूरे साल कीमतों में तेजी देखने को मिली थी तो वही 2021 की शुरुआत होते ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी आ रही है.
मध्य प्रदेश सरकार जनता की जेब खाली कर अपना राजस्व भर रही है.
मुझे टैक्स की दर के कारण दिसंबर 2020 में 7500 करोड़ रुपए की कमाई मध्य प्रदेश सरकार ने की है इस बढ़ोतरी के आधार पर अगर देखें तो 31 मार्च 2021 तक सरकार की पेट्रो पदार्थ से कमाई 12500 करोड रुपए होने का अनुमान लगाया जा सकता है…




