जबलपुर के कॉलेज में मृत मिले कबूतरों से मचा हड़कंप, बर्ड फ्लू की आशंका

जबलपुर के कालेज परिसर में मृत मिले कबूतरों से मचा हड़कंप, बर्ड फ्लू की आशंका
खबर लगते ही हरकत में आया पशु चिकित्सा विभाग
मॉडल साइंस कॉलेज परिसर का मामला
भोपाल भेजे गए दोनों मृत कबूतरों के सैंपल
द लोकनीति डेस्क जबलपुर
जबलपुर के मॉडल साइंस कॉलेज परिसर में दो कबूतरों की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के बाद हड़कंप की स्थिति मच गई है आशंका जताई जा रही है कि बर्ड फ्लू का प्रकोप अब जबलपुर भी पहुंच गया है। दो कबूतरों के मृत होने की खबर मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों कबूतरों के सैंपल जांच के लिए भोपाल लैबोरेट्री को भेजे हैं। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का वास्तविक पता चल सकेगा साथ ही जिला स्तर पर दो रैपिड रिस्पांस टीमों का भी गठन किया गया है। बर्ड फ्लू की संभावना को देखते हुए शहर में हड़कंप की स्थिति है वैसे भी लोग पिछले दो दिनों से अंडे और चिकन खाने से परहेज कर रहे हैं।
चौकीदार ने देखा दोनों मृत कबूतरों को :
साइंस कॉलेज के चौकीदार मनु लाल कुशवाहा ने एक कबूतर को शेड में मृत हालत में पाया, जबकि दूसरा कबूतर गंभीर हालत में था जिसकी कुछ देर बाद मौके पर ही मौत हो गई।
अजीब तरह की आवाजें निकालते सुने गए कबूतर :
दोपहर में कुछ कबूतर अजीब सी आवाजें निकालते हुए चुने गए दोनों कबूतर फड़फड़ाते हुए हाल के अंदर घुस गए। उन्हें निकालने के लिए कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने लिए सैंपल :
मृत कबूतर के सैंपल पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर लिए इसके अलावा जबलपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर पक्षियों के सैंपल पशु चिकित्सा विभाग ने लिए साथ ही पोल्ट्री फॉर्म और प्रवासी पक्षियों के विषय में पल जांच के लिए विभाग के अधिकारियों ने लिए हैं।