पीटर सिडल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पीटर सिडल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी है. पीटर सिडल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 67 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने कुल 221 विकेट चटकाए हैं.

सन्यास की घोषणा करते हुए पीटर सिडल ने कहा कि इसका चयन करना हमेशा मुश्किल रहा है कि संन्यास लेने का सही समय क्या है. मैं एसएक्स के लिए काउंटी क्रिकेट खेलता रहूंगा और विक्टोरिया के लिए भी मैं खेलता रहूंगा. मुझे क्रिकेट से प्रेम है.

Exit mobile version