सभी खबरें

पूरी क्षमता के साथ सिनेमाघर खोलने की मिली अनुमति, फिर भी मार्च तक भोपाल में बंद रहेंगे सिनेमाघर, ये है बड़ी वजह

मध्यप्रदेश/भोपाल – केंद्र सरकार ने भले ही सिनेमाघरों को पूरी क्षमता के साथ खोले जाने की अनुमति दे दी है, लेकिन राजधानी भोपाल में अब भी सिनेप्लेक्स खुलने की स्थिति में नहीं हैं। दरअसल, कोरोना के कारण भोपाल के प्रमुख सिनेमाघर- ज्योति, राज, रंगमहल, संगीत, रंभा, राज, अल्पना, संगम, मुस्कान, डीडीएक्स, भारत आदि मार्च 2020 से ही बंद हैं। केवल भारत टॉकीज में कुछ शो चल रहे हैं। इसके पूर्व ज्योति सिनेप्लेक्स भी कुछ दिनों के लिए खोला गया था। लेकिन, दर्शक न होने की वजह से इसे फिर से बंद कर दिया गया। वहीं, भोपाल में वर्तमान में पीवीआर और आइनॉक्स का संचालन हो रहा हैं। इनमें भी वंडर वुमन, मैडम चीफ मिनिस्टर फिल्में लगी हुई हैं। 

बता दे कि सोमवार को भी शहर के मल्टीप्लेक्स आधी क्षमता के साथ संचालित हुए, लेकिन इसके बाद कम ही दर्शक आए। कहा जा रहा है कि पूरी क्षमता के साथ मल्टीप्लेक्स का संचालन मार्च के बाद ही होने के आसार हैं। बड़े बजट की नई फिल्में रिलीज न होने की वजह से फिलहाल यह बंद रहेंगे। हालांकि, अब सिनेमाघरों में एक परिवार के लोग साथ बैठ सकेंगे। आधी क्षमता में संचालन के दौरान एक सीट छोड़ बैठना होता था। ऐसी स्थिति में बहुत से परिवार फिल्म देखने नहीं जाते थे।

इधर, पीवीआर के एक अधिकारी ने बताया कि अभी बड़े बजट की फिल्में नहीं आ रही, इसलिए 50 प्रतिशत क्षमता के बाद भी दर्शक कम ही आ रहे हैं।राजधानी सिनेमा एसोसिएशन के अजीजउद्दीन ने बताया कि जब तक बड़ी फिल्में नहीं आएंगी तब तक सिनेप्लेक्स खोलने का मतलब नहीं हैं। जबकि कुछ अन्य टाकीजों के संचालकों ने बताया कि अगर टॉकीज खोली तो बढ़ा हुआ बिजली बिल जमा करना भी मुश्किल हो जाएगा। 

गौरतलब है कि भोपाल में सिनेप्लेक्स को तीन करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ हैं। यहां काम करने वाले 100 से ज्यादा कर्मचारी बेरोजगार हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button