Bhopal : डेढ़ घंटे तक खाने के लिए कड़ी धुप में खड़े रहे लोग पर 5 लाख होने के बाद भी कांग्रेसी नहीं जुटा पाए सभी के लिए भोजन

PC : Dainik Bhaskar

Bhopal Desk ,Gautam Kumar

पुरे देश में 14 अप्रैल तक लॉक डाउन है। प्रदेश में भी 23 मार्च से लॉक डाउन जारी है। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा उन लोगों को भुगतना पड़ रहा है जिनकी इस लॉक डाउन के कारण रोज़ी-रोती छिन गई है।हालाँकि इनकी मदद के लिए कई सारे सामाजिक संगठन आगे हैं और वे लोग लोगों को घर-घर राशन पहुंचा रहे हैं। लेकिन लगता है प्रदेश के कांग्रेस सरकार के पास राशन और नियत दोनों कि कमी है। इसका ताजा उदाहरण आज बैरागढ़ में देखने को मिला। यहाँ कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों को खाना वितरण कर रहे थे। लेकिन इससे पहले शायद उनने कोई प्लानिंग नहीं कि थी जिसके वजह से खाना घट गया। कई लोग डेढ़ घंटे तक कड़ी धुप में खाने के लिए खड़े रहे लेकिन उनको यह बोलकर भेज दिया गया कि खाना शाम में मिलेगा।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा बैरागढ़ के कम्युनिटी हॉल में गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए शनिवार से रसोई शुरू की गई है। इसके लिए कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष ने 5 लाख रुपए दिए हैं। सुबह से ही बस्तियों में सूचना दे दी गई कि दोपहर में मुफ्त भोजन बांटा जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पूड़ी बांटने के कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। दिग्विजय के आने से पहले ही आयोजन स्थल पर लंबी कतारें लग गईं। चार पूड़ी और एक चम्मच सब्जी के चक्कर में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया। लोग जब काउंटर पर पहुंचते, तब कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों को दूर-दूर खड़ा कर देते। 

 

   

दिग्विजय सिंह तय समय से करीब 45 मिनट देरी से पहुंचे और इससे करीब एक घंटे पहले से ही कतारें लग गईं। दिग्विजय ने 15 मिनट तक गरीबों को भोजन के पैकेट दिए। इसके बाद वे चले गए। थोड़ी देर बाद पैकेट खत्म हो गए। पैकेट लेने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी थीं। इस पर आयोजकों ने कह दिया कि अब शाम को आना, पैकेट मिल जाएंगे।

Exit mobile version