जनता कर रही निजीकरण का विरोध, भागवत बोले निजीकरण देश हित में

इंदौर:-एक तरफ जहां निजी करण को लेकर के अलग-अलग सेक्टर में इसका विरोध किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत दो दिनी इंदौर प्रवास के दौरान निजी करण को देश हित में कह कर चले गए. 2 दिन के प्रवास के बाद गुरुवार सुबह 9:00 बजे मोहन भागवत दिल्ली रवाना हुए। 

समाज के उपेक्षित वर्गों के लिए काम कर रहे एनजीओ के प्रतिनिधियों से भी मोहन भागवत ने चर्चा की इसके साथ ही लव जिहाद, धर्मांतरण, एयरपोर्ट,रेलवे के निजीकरण समेत विभिन्न विषय पर अपने विचार साझा किए। 

एयरपोर्ट रेलवे के निजीकरण पर मोहन भागवत ने कहा कि यह देशहित में है.सरकार से जुड़ी नीति में जनता की सुरक्षा और सुविधा को शीर्ष पर रख रही है. इसके साथ ही उन्होंने लव जिहाद पर चर्चा करते हुए कहा कि इसके लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होने की जरूरत है. पीड़ित बेटियों के पालक संवेदनशीलता बरतें। 

एनजीओ प्रतिनिधियों से भागवत ने कहा कि देश में धर्म के नाम पर खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. केंद्र सहित प्रदेशों की सरकारें इस पर सख्त कानून बना रहे हैं जल्द ही इस पर अंकुश लगेगा.

Exit mobile version