बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने मांगी माफी: भगवान सहस्त्रबाहु पर दिए बयान पर जताया खेद

भोपाल। अपने दिव्य दरबार को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नाम एक बार फिर सुखियों में नजर आ रहा है। इस बार उनकी चर्चा दरबार को लेकर नहीं बल्कि विवादित बयान को लेकर है। जिसके लिए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने माफी भी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि अगर किसी की भावना आहत हुई है तो उसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं।
आपको बता दें कि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का एक वीडियो सोशल मेदे पर जमकर वायरल हुआ। जिसमें वह भगवान सहस्त्रबाहु के खिलाफ टिप्पणी करते हुए नजर आये। वीडियो के वायरल होते ही जगह-जगह पंडित जी का विरोध प्रदर्शन होने लगा। उनके बयान से आहत हुए हैहयवंश कलचुरी समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग भी की। समाज के लोगों का कहना हैं कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री माफी मांगे नहीं तो आने वाले समय में उनके खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
विरोध के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने माफी मांगी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि विगत कुछ दिनों से एक विषय संज्ञान में आया है एक चर्चा के मध्य में मेरे द्वारा भगवान परशुराम जी एवं महाराज सहस्त्रबाहू अर्जुन जी के मध्य हुए युद्ध के विषय में जो भी कहा गया है वह हमारे पवित्र हिन्दू शास्त्रों में वर्णित आधार पर कहा गया है। हमारा उद्देश्य किसी भी समाज अथवा वर्ग की भावनाओं को आहत करने का नही था न ही कभी होगा, क्योंकि हम तो सदैव सनातन की एकता के पक्षधर रहे हैं। फिर भी यदि हमारे किसी शब्द से किसी की भावना आहत हुई हो तो इसका हमें खेद है। हम सब हिन्दू एक हैं। एक रहेंगे। हमारी एकता ही हमारी शक्ति है।
विगत कुछ दिनों से एक विषय संज्ञान में आया है एक चर्चा के मध्य में मेरे द्वारा भगवान परशुराम जी एवं महाराज सहस्त्रबाहू अर्जुन जी के मध्य हुए युद्ध के विषय में जो भी कहा गया है वह हमारे पवित्र हिन्दू शास्त्रों में वर्णित आधार पर कहा गया है…
हमारा उद्देश्य किसी भी समाज अथवा वर्ग… pic.twitter.com/YVpfmlX8IQ
— Bageshwar Dham Sarkar (Official) (@bageshwardham) April 28, 2023




