PEB पेपर लीक मामला: जहां से पर्चा लीक हुआ वह मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बेटे का कॉलेज, प्रबंधन ने कही ये बात

PEB पेपर लीक मामला: जहां से पर्चा लीक हुआ वह मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बेटे का कॉलेज, प्रबंधन ने कही ये बात
भोपाल: मध्य प्रदेश व्यापम पेपर लीक मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है.Peb सूत्रों ने खुलासा करते हुए बताया यह स्क्रीनशॉट सागर स्थित ज्ञानवीर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड साइंसेस सेंटर से जारी हुआ.
यह बात सामने आई कि यह कॉलेज प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बेटे का है.कॉलेज का कामकाज देखने वाले मनीष जैन का ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारे कॉलेज ने सिर्फ किराए पर हॉल और कंप्यूटर उपलब्ध कराए थे.वायरल पर्चे से हमारा कोई लेना देना नहीं है.हमारे यहां साईं एडुकेयर नाम की संस्था ने एग्रीमेंट कर बिल्डिंग किराए पर ली थी. इन सब की जिम्मेदारी भी उसी संस्था की है.
इन सबके बीच लगातार अभ्यर्थी इस रहे हैं. पर्चा लीक मामले के अभ्यर्थियों के आंसू छलक रहे हैं. कई अभ्यर्थियों ने बताया कि रात दिन मेहनत करके हमने परीक्षा दी थी, और फिर हमारे साथ यह सब कुछ हो गया.
पूरी मेहनत सरकार की व्यवस्था की वजह से चौपट हो गई. बेरोजगारी महंगाई सबकुछ बढ़ती जा रही है लेकिन रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं.
विपक्षी दलों द्वारा लगातार सरकार का घेराव किया जा रहा है.
.jpeg)


