बीजेपी को है तमाशा करने क़ी आदत, महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान भटकाने की हर वक़्त कर रही कोशिश:- पीसी शर्मा
.jpeg)
बीजेपी को है तमाशा करने क़ी आदत, महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान भटकाने की हर वक़्त कर रही कोशिश:- पीसी शर्मा
भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :- मप्र में लगातार महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस बीजेपी को कटघरे में ख़डी करती रहीं है. इसी बीच अब एक बार फिर से पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक ने सरकार पर निशाना साधा है.
विधायक ने कहा कि बीजेपी पार्टी ही बरगलाने का काम करती है.
महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी हर वक़्त तमाशा करती है. युवा बेरोजगार हैं पर सरकार का ध्यान इस तरफ बिल्कुल नहीं है.
पीसी शर्मा ने कहा जब सत्ता में कमलनाथ क़ी सरकार थी तो किसानों का कर्जा माफ़ किया गया था इस समय बस किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है.
महामारी से ध्यान भटकाने के लिए दिल्ली में कश्मीर के मुद्दे पर बैठक बुलाई गई और भोपाल में बीजेपी कार्यसमिति क़ी बैठक कर रहीं है. यह जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है जब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को महामारी क़ी तरफ ध्यान देना चाहिए उस वक़्त बैठक किये जा रहें हैं.
बताते चले कि महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर रही है.
MP:- केंद्र के अलर्ट के बाद भी अफसर लापरवाह, भोपाल के 25 साल के युवक में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरियंट की पुष्टि
देश में अब कोरोना के खतरनाक वैरीअंट के केसेस बढ़ते जा रहें हैं. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 25 साल के युवक में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरीअंट की पुष्टि हुई है.
बताते चलें कि केंद्र सरकार ने शिवराज सरकार को 4 दिन पहले ही अलर्ट किया था पर फिर भी शिवराज सरकार के अफसरों को यह तक नहीं पता है कि उन्हें करना क्या है. राजधानी भोपाल में शुक्रवार को आठवां डेल्टा प्लस वैरीअंट मामला सामने आया. बैरागढ़ के रहने वाले 25 साल के युवक सैंपल के जिनोम सीक्वेंसिंग में डेल्टा प्लस वैरीअंट की पुष्टि हुई है.
हालांकि राहत देने वाली बात यह है कि युवक फिलहाल स्वस्थ हैं और वह घर पर हैं उनका इलाज जारी है.
बताते चलें कि कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर केंद्र सरकार ने कई राज्यों को अलर्ट जारी किया था इसके बाद भी मध्य प्रदेश सरकार के अफसर लापरवाही बरत रहे.
सरकार ने जो अलर्ट जारी किया था उसमें कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए भीड़ पर काबू क़ी बात कहीं गई थी पर सरकार के अफसर को कुछ पता ही नहीं है


.jpeg)

