साध्वी प्रज्ञा के गोमूत्र वाले बयान पर पीसी शर्मा ने केंद्र को लिखा पत्र, स्वास्थ्य मंत्री से किया ये सवाल

साध्वी प्रज्ञा के गोमूत्र वाले बयान पर पीसी शर्मा ने केंद्र को लिखा पत्र, स्वास्थ्य मंत्री से किया ये सवाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कोरोना पर अजीबो गरीब बयान दिया है उन्होंने कहा है कि गोमूत्र का अर्क लेने से कोरोना छू नहीं सकता. जिस पर मध्यप्रदेश में सियासत शुरू हो गई है कांग्रेस साध्वी प्रज्ञा को लेकर अब केंद्र से सवाल पूछ रही है.
मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि क्या भोपाल सांसद के कोरोना से बचाव मे गौमूत्र के कारगर होने का दावा सही है? क्या इस दावे की पुष्टि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय करता है. क्या आईसीएमआर और डीआरडीओ ने इस बारे में कोई शोध किया है?
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन यह सवाल के साथ-साथ पीसी शर्मा ने उन्हें गोमूत्र की शीशी भी भिजवाई है.
बताते चलें कि उषा ठाकुर ने बड़वानी में साध्वी प्रज्ञा के इस बयान पर समर्थन किया था.
.jpg)


.jpeg)
