बाढ़ पीड़ितों पर शिवराज ने जताई चिंता, मंत्री पीसी शर्मा ने इसे बताया नौटंकी 

मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर बना हुआ हैं। जिसके कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। कई जगहों पर आई बाढ़ के कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज बाढ़ पीड़ितों के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने एक माह का वेतन देने का फैसला किया हैं। साथ ही उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि मंत्री मुख्यमंत्री अब बाहर निकले और लोगों को राहत प्रदान करे। 

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने कमलनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान तबाह और बर्बाद हो गया है, उस पर चौतरफा मार पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि अब तक किसानों का क़र्ज़ माफ़ नहीं हुआ हैं। किसान डिफाल्टर हो गया, आज कई जगहों पर आई बाढ़ के कारण  फसल बर्बाद हो गई। शिवराज ने कमलनाथ सरकार पर हमला बोलते हुए अगर सीएम कमलनाथ ने इन हालातों की गंभीरता से नहीं लिया, किसानों को मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन करुंगा। 

शिवराज की इस पहल को कांग्रेस ने नौटंकी बताया हैं। कांग्रेस के मंत्री पीसी शर्मा ने वेतन देने के शिवराज के फैसले पर कहा यह उंगली कटाकर शहीद होने जैसे हैं। 

मंत्री पीसी शर्मा ने शिवराज के एक महीने का वेतन किसानों को देने पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि शिवराज उंगली कटाकर शहीद का दर्जा पाने की कोशिश कर रहे हैं। पीसी शर्मा ने कहा शिवराज अगर पहले खेतों में चले जा जाते तो आज नहीं जाना पड़ता। उन्होंने आगे कहा कि सीएम के निर्देश पर प्रशासन काम कर रहा हैं। किसी के जाने से कुछ नहीं होगा, जो करेगा प्रशासन करेगा। 
 

Exit mobile version