सभी खबरें
प्रदेश बंद:- पुलिस और कांग्रेस के बीच नोक-झोंक,पूर्व मंत्री PC Sharma गिरफ्तार

प्रदेश बंद:- पुलिस और कांग्रेस के बीच नोक-झोंक,पूर्व मंत्री PC Sharma गिरफ्तार
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :- कांग्रेस ने 20 फरवरी को प्रदेश बंद करने का आह्वान किया था जिसके बाद आज पूर्व मंत्री पीसी शर्मा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पेट्रोल पंप बंद कराने पहुंचे इसी दौरान पुलिस और पूर्व मंत्री के बीच नोकझोंक हुई. और फिर कुछ देर में ही पूर्व मंत्री पीसी शर्मा को मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

पेट्रोल डीजल और घरेलू गैस की कीमतों में इजाफा होने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस आज पूरे मध्यप्रदेश में प्रदर्शन कर रही है.

हालांकि कांग्रेस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया था पर पुलिस और कांग्रेस के बीच तीखी नोकझोंक होने के बाद पूर्व मंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया है.
बता दें कि यह प्रदेश बंद सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा.




