ध्यान दे, भोपाल में आज से बदल जाएंगे ये नियम, पढ़ ले पूरी खबर

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – कोरोना के चलते लागू हुए लॉक डाउन के कारण सब कुछ बंद हो गया था। लेकिन 1 जून से देशभर में अनलॉक की प्रतिक्रिया जारी हैं। धीरे धीरे सब खुल रहा हैं। इसी बीच आज से मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी कई नियम बदल जाएंगे। 

जिला के नए कलेक्टर अविनाश लवानिया (New Collector Avinash Lavania) ने बड़ा फैसला लिया हैं। कलेक्टर अविनाश ने शहर के एकांत पार्क, स्वर्ण जयंती पार्क, बोरवन पार्क, कान्हा कुंज समेत कई बड़े पार्क जिनमें नगर वन खोलने के आदेश भी दिए हैं। 

इसके अलावा उन्होंने होटल, रेस्टोरेंट्स और मिठाई की दुकानों को बंद करने के समय में भी परिवर्तन किया हैं। अब यह सभी दुकाने रात 9:00 बजे तक खुल सकेंगी।

वहीं, अब शादी समारोह में 20 नहीं बल्कि 40 लोग शामिल हो पाएंगे। शादी करने के लिए अब किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं लेनी होगी। 

इतना ही नहीं अब शादी समारोह घर के अलावा मैरिज गार्डन, होटल और धर्मशाला में भी हो सकेंगे। 

Exit mobile version