खोजें

निर्भया रेप का आरोपी पवन गुप्ता दहशत में, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव याचिका दायर की

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

निर्भया रेप केस मामले में SC ने चारों अपराधियों को 3 मार्च की फांसी की सजा सुनाई है। उनमें से एक पवन गुप्ता ने अब फांसी से 3 दिन पहले सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव याचिका दायर की है। इसमें पवन ने अपनी सजा को आजीवन कारावास में तबदील करने की मांग की है।

नई दिल्ली: निर्भया रेप केस मामले में SC ने चारों अपराधियों को 3 मार्च की फांसी की सजा सुनाई है। उनमें से एक पवन गुप्ता ने अब फांसी से 3 दिन पहले सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव याचिका दायर की है। इसमें पवन ने अपनी सजा को आजीवन कारावास में तबदील करने की मांग की है।

इस याचिका में पवन गुप्ता ने निचली अदालत में डेथ वारंट पर रोक लगाने की मांग की है। पवन के वकील एपी सिंह के मुताबिक पवन को फांसी की सजा नहीं होनी चाहिए क्योंकि वारदात के समय पवन नाबालिक था।

पवन ने अभी तक अपने सारे क़ानूनी हक़ खत्म नहीं किए हैं। अभी पवन गुप्ता देश के राष्ट्रपति के पास दया याचिका की मांग कर सकता है।

गौरतलब है की सुप्रीम कोर्ट ने 17 फरवरी को निर्भया केस के चारों अपराधियों को फांसी की सजा सुनाई थी। 3 मार्च सुबह 6 बजे फांसी देने का आदेश कोर्ट ने दिया हुआ है। माना जा रहा है कि पवन की इस याचिका के बाद उसकी फांसी टल सकती है।

Exit mobile version