सभी खबरें

पवनदीप राजन बने सिंगिंग स्टार : 12 घंटे के ग्रैंड फिनाले के बाद इंडिया को मिला 12वां इंडियन आइडल

मुंबई: इंडिया को मिल गया उसका 12वां इंडियन आइडल, 15 अगस्त के दिन इंडियन आइडल सीज़न 12 का ग्रैंड फिनाले हुआ। सुरों की इस जंग का आखिरी मुकाबला काफी लंबा चला और आखिरकार पूरे 12 घंटे के ग्रैंड फिनाले के बाद शो के विजेता का नाम सामने आया। कड़ी टक्कर के बाद पवनदीप राजन को मिला शो के विजेता का खिताब। 

उत्तराखंड के रहने वाले पवनदीप राजन को चमचमाती ट्रॉफी  मिली बता दें कि इंडियन आइडल के इतिहास में ये पहली बार था जब ग्रैंड फिनाले का आखिरी मुकाबला इतना लंबा चला।ग्रैंड फिनाले तब पहुंचे शो के सभी 6 कंटेस्टेंट्स पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, निहाल टोरो, सायली कांबले, मोहम्मद दानिश और शनमुखप्रिया ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी।

 बता दें की 25 लाख रुपये की इनाम राशि और एक चमचमाती लग्ज़री मारुति सुज़ुकी स्विफ्ट इनाम में दी गयी है | दूसरे नंबर पर रहीं अरुणिता कांजीलाल। तो तीसरे नंबर पर आईं सायली कांबले। दर्शकों के बीच अरुणिता और सायली को लेकर भी जबरदस्त क्रेज़ बना हुआ था। माना जा रहा था कि इस बार कोई फीमेल कंटेस्टेंट भी शो की विनर हो सकती है। हांलाकि अरुणिता और सायली महज़ चंद वोटों के फासले से विजेता के खिताब से चूक गईं।

हांलाकि शो में पवनदीप का पलड़ा हमेशा से ही भारी रहा। पवनदीप वर्सेटाइल सिंगर तो हैं ही, साथ ही वह हर तरह का इंस्ट्रूमेंट भी बजा लेते हैं। पवनदीप को शो के दौरान ही हिमेश रेशमिया ने अपने दो गानों में सिंगिंग करना का सुनहरा मौका भी दिया था। पवनदीप के इन दोनों ही गानों का काफी पसंद किया गया है।  वहीँ सेमीफाइनल में आए करण जौहर ने अरुणिता कांजीलाल का अपनी फिल्म में गाना गाने का ऑफर दिया है। वहीं, इससे पहले बप्पी लहरी पवनदीप के टैलेंट से इतने इम्प्रेस हुए थे कि उन्होने अपना सबसे पुराना और अजीज तबला उन्हें गिफ्ट कर दिया था।
वहीं जीत का खिताब अपने नाम करने के बाद पवनदीप राजन ने कहा कि उन्हें अभी तक यकीन नहीं हो रहा कि वह यह जंग जीत चुके हैं। उन्होने अपनी जीत के लिए शो के जजेज़, बाकि प्रतियोगी, अपनी फैमिली और दर्शकों को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button