सभी खबरें

सिंधिया पर पटवारी का तंज, कांग्रेस की "बद्दुआ" हर हाल में लगेगी, मजाक उड़ाना हमारा मकसद नहीं, पर तुम खुद मजाक बन गए 

सिंधिया पर पटवारी का तंज, कांग्रेस की “बद्दुआ” हर हाल में लगेगी, मजाक उड़ाना हमारा मकसद नहीं, पर तुम खुद मजाक बन गए 

 मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले जुबानी जंग लगातार जारी है. कभी कांग्रेस भाजपा पर तो कभी भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो रही है. इसी बीच आज मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है. बता दें कि सिंधिया अपने 22 विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हुए थे. 
 कांग्रेस के नेता ने उन पर जुबानी चलाते हुए कहा कि तुम्हारा मज़ाक़ उड़ाना मेरा मक़सद ना था 
मगर ये जो तुम ख़ुद ही मज़ाक़ बन गए?

वसूल पे आँच आए टकराना ज़रूरी है
पोस्टर 
चुनावी रथ 
स्टार प्रचारकों की सूची
सब देखा
सम्मान के लिए सरकार गिरायी
तो क्या इसलिए कि करोड़ों congress कार्यकर्ताओं की बद्दुआI ली थी आपने 
अब सजा भी देंग Mr. 

 बता दें कि स्टार प्रचारकों की सूची में ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम दसवें नंबर पर है जिसे लेकर कांग्रेस लगातार उन पर हमलावर हो रही है. कांग्रेस का कहना है कि जो इज्जत पाने के लिए वह पार्टी छोड़ कर गए थे, भारतीय जनता पार्टी ने तो उनकी इज्जत और बिगाड़ के रख दी. सूची में दसवां स्थान दिया डिजिटल रब से गायब कर दिया. अब सिंधिया की कोई इज्जत नहीं बची. 

 हालांकि सिर्फ कांग्रेस ही नहीं भाजपा भी जुबानी हमले में पीछे नहीं है. करेरा विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह पर जोरदार जुबानी वार किया. उन्होंने कहा कि जब चुनाव आता है, तो बड़े भैया पर्दे के पीछे चले जाते हैं. चुनाव हो जाता है तो इसके बाद दूरी बड़े भैया के हाथ में आ जाती है. 
 यह लोग शुरू से ही ऐसा करते आए हैं. जनसभा को संबोधित करते हुए Scindia ने चुनौती भी दी थी कि दिग्विजय सिंह अपना प्रचार प्रसार चालू करें वह जितना ही प्रचार करेंगे जनता भाजपा के साथ उतनी ही जुड़ेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button