भोपाल :-सरोजिनी नायडू स्कूल में बने पास केंद्र में प्रवासी मजदूरों से पास बनाने के नाम पर वसूले जा रहे हैं इतने रुपए…

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :- एक तरफ जहां सरकार कह रही है कि हम सभी मजदूरों को सकुशल उनके गृह राज्य भिजवाएंगे तो वहीं आज बड़ा खुलासा सामने आया है.सरोजिनी नायडू स्कूल (Sarojini Naydu School)भोपाल में बने पास केंद्र में बिहार जाने वाले मजदूरों का पास बनाने के नाम पर 575 रूपये वसूले जा रहे हैं.

https://twitter.com/thelokniti/status/1264108195557060615?s=19

 श्रमिकों(Migrant Workers) ने बताया कि इस वक्त हमारे पास पैसे की पैसे नहीं है दूसरी तरफ पास के नाम पर हम से पैसे वसूले जा रहे हैं. एक तरफ जहां सरकार कहती है कि वह हम सभी को सकुशल हमारे गृह राज्य भेजेगी तो वही इस प्रकार से पैसे वसूले जा रहे हैं. दरभंगा जाने वाले एक श्रमिक ने बताया कि “कल जब मैं पास केंद्र पर आया तो पता चला कि ₹565 मे पास बन रहे हैं, मेरे पास इतने पैसे नहीं थे मैं वापस गया और आज ₹565 का इंतजाम करके आया तो फिर पता चलता है कि पास बनने के लिए ₹575 लगेंगे.”….

 यह किस प्रकार का अन्याय हैं… सरकार लगातार दावा कर रही है कि लाखों मजदूरों को उनके गृह राज्य बिना किसी रुपए के भेजा गया और लगातार अभी मजदूरों को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से वापस उनके गृह राज्य भेजा जा रहा है…… तो अब यह पैसे क्यों लिए जा रहे हैं…..? 

 मध्यप्रदेश(MadhyaPradesh) के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा(PC Sharma) भी पास केंद्र पर इस वक्त पहुंचे हुए हैं. मजदूर अपना दुखड़ा पीसी शर्मा से व्यक्त कर रहे हैं…. श्रमिकों का कहना है कि 2 महीने से काम नहीं मिला हम तो कल के लिए किराया कहां से लें.

ऐसा माना जा रहा है कि शासन के आदेश के बाद मजदूरों से किराया लिया जा रहा है. अधिकारियों ने खुद कहा है कि प्रशासन द्वारा हमें आदेश मिला है कि बिहार लौट रहे मजदूरों से ₹575 टोकन हेतु लिए जाएं.

 अब देखना यह होगा कि इस खुलासे के बाद सरकार क्या कहेगी? क्या वाकई में सरकार ने मजदूरों से पैसे लेने का आदेश दिया है…..!

 

 

Exit mobile version