सभी खबरें

कुशा भाऊ ठाकरे की जयंती को संगठन पर्व के रूप में मनाएगी पार्टी, सभी जिला मुख्यालयों पर होगा सुंदरकांड 

मध्यप्रदेश:- भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पितृ पुरुष कुशा भाऊ ठाकरे की 30 अगस्त को जयंती है और उनकी जन्मशताब्दी वर्ष को पार्टी संगठन पर्व के रूप में मनाएगी| बता दें कि ठाकरे की जयंती पर पूरे प्रदेश में आदरांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे| मुख्य समारोह पार्टी के प्रदेश कार्यालय में होगा और सभी जिले इस कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे| साथ ही प्रदेश के प्रत्येक मंडल एवं बूथ केन्द्रों पर आयोजित कार्यक्रमों में ठाकरे को पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी| स्व. ठाकरे की जयंती पर 30 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा, जो प्रातः 11 बजे तक संपन्न होगा| इसके बाद सुबह 11 से 11:50 बजे तक वक्ताओं द्वारा स्व. ठाकरे जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला जायेगा| फिर 11.50 बजे से प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में स्व. कुशाभाऊ ठाकरे कि जन्मशताब्दी समारोह का शुभारंभ होगा| 
ठाकरे भारतीय राजनीती में संगठन शिल्पी के रूप में जाने जाते हैं वे निष्काम कर्मयोगी थे, उन्होंने पूरे मध्यप्रदेश में जनसंघ और भाजपा को खड़ा करने के लिए भागीरथ प्रयास किया| 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button