सभी खबरें

क्या बजेगी श्रद्धा और रोहन के घर शादी की शहनाई ? कजिन प्रियांक शर्मा ने किया बड़ा खुलासा 

क्या बजेगी श्रद्धा और रोहन के घर शादी की शहनाई ? कजिन प्रियांक शर्मा ने किया बड़ा खुलासा 

मुंबई : काफी लंबे समय से अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अफवाह है कि श्रद्धा कपूर मशहूर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ  को डेट कर रही हैं। कुछ दिनों पहले श्रद्धा कपूर ने अपना जन्मदिन फैमिली और फ्रेंड्स के मनाया था। यही नहीं श्रद्धा कपूर के जन्मदिन पर मालदीव में उनके साथ रोहन श्रेष्ठ भी मौजूद थे, जिसके बाद फैंस ने दावा किया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में अब श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ की शादी की अफवाह चर्चा का विषय बनी हुई है।

 दोनों की शादी को लेकर उनके कजिन प्रियांक शर्मा ने भी बड़ा खुलासा किया है।प्रियांक शर्मा ने हाल ही में श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ की शादी के बारे में सवाल किए जाने के बाद अपना रिएक्शन दिया है। प्रियांक ने इंडिया डॉट कॉम को बताया, 'मैं अभी कोई कमेंट नहीं कर सकता हूं, मैं क्या बोलूं यार। अगर आप इसे आगे देखते हुए कहते हैं, तो जाहिर है, शादियों का इंतजार करना अच्छा होता है।

 जबकि श्रद्धा की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा, 'शादी, वाह! यह एक अजीब सवाल है)। अगर वैसा होगा तो खबर मिल जाएगी।' दोनों में से किसी ने भी श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर खुलकर बात नहीं की है।बताते चलें प्रियांक शर्मा और उनकी पत्नी शाजा मोरानी की शादी के दौरान श्रद्धा को उनके कथित बॉयफ्रेंड रोहन के साथ देखा गया था। इस शादी के अलावा दोनों को कई जगह पर स्पॉट किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button