सभी खबरें

पार्टी ने "महाराज" पर जताया भरोसा, सौंपी ये ज़िम्मेदारी, गरमाई सियासत

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने ग्वालियर जिले के पांच मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी हैं। जिसमें एक मंडल में पार्टी ने राज्यसभा ज्योतिरादित्य सिंधिया को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया हैं।

पांच मंडलों की घोषणा में सबसे अलग कार्यकारिणी वीर सावरकर मंडल की हैं। इसकी खासियत ये है कि इसमें अध्यक्ष जयंत शर्मा की टीम में 80 सदस्य हैं। इस मंडल में विशेष आमंत्रित सदस्यों को जगह दी गई है जिसमें सबसे बड़ा नाम सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का हैं। विशेष आमंत्रित सदस्यों में पूर्व मंत्री माया सिंह और पूर्व मंत्री ध्यानेन्द्र सिंह का नाम भी शामिल हैं।

वहीं, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे बड़े नेता का नाम एक जिले के मंडल में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल होने के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया हैं। जबकि, विपक्षी नेता चुटकी ले रहे हैं कि चलो कैबिनेट मंत्री ना सही मंडल में विशेष आमंत्रित सदस्य तो बनाया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button