पन्ना-छतरपुर रोड पर हुआ खतरनाक एक्सीडेंट, पढें पूरी खबर

छतरपुर।आयुषी जैन।मप्र के छतरपुर में पन्ना रोड पर बमीठा थाना इलाके में चंद्रनगर चौकी की घटना सामने आई है।
मध्य प्रदेश के छतरपुर में पन्ना रोड पर एक स्कॉर्पियो ने दो बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद पलट गई। हादसे में बच्चों समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले सात स्कॉर्पियो सवार हैं। जबकि एक बाइक सवार की जान गई।
 
जानें क्या है मामला-
बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर करीब 1 बजे एक स्कॉर्पियो पन्ना की तरफ जा रही थी, तभी सामने से आ रहीं दो बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइक छतरपुर की तरफ जा रही थीं। हादसे में एक बच्ची का सिर धड़ से अलग हो गया। लाशें सड़क पर बिखरी गईं।

दो बाइक से टक्कर के बाद स्कॉर्पियो हाइवे से नीचे खाई में जा गिरी। इससे कार में सवार सभी लोगों की मौत हो गई।
हादसे में सड़क पार कर रहा एक सांप भी मारा गया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो (UP 93 AS 4293) रोड के नीचे 10 फीट गहराई में जा गिरी। सूचना के बाद बमीठा थाना पुलिस समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मरने वालों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष हैं।

Exit mobile version