पानीपत का पोस्टर हुआ रिलीज़

निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की अगली फिल्म 'पानीपत' का पोस्टर रिलीज़ हो गया है. फिल्म के मुख्य कलाकारों में संजय दत्त, अर्जुन कपूर, कृति सेनन नज़र आएँगे. वहीं ज़ीनत अमान कैमियो करती दिखाई देंगी.

 

गौरतलब है कि पानीपत का तीसरा युद्ध मराठा साम्राज्य और अफ़ग़ानिस्तान के राजा अहमद शाह अब्दाली के बीच 14 जनवरी 1761 को लड़ा गया था. फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी.

Exit mobile version