
भोपाल/मध्यप्रदेश शासन, संसदीय कार्य विभाग के अधीन संचालित पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ भोपाल द्वारा राष्ट्रीय वेब व्याख्यान माला दिनांक 29 अगस्त, 2020 को आयोजित की गई.
कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यापीठ की संचालक डॉ प्रतिमा यादव ने किया एवं उप संचालक एम के राजोरिया ने व्याख्यान माला के विषय में संक्षिप्त जानकारी दी। प्रथम सत्र में विषय विशेषज्ञ डॉ. प्रकाशमणि त्रिपाठी, कुलपति इंदिरा गाँधी ट्रायबल सेन्ट्रल विश्वविद्यालय, अमरकंटक द्वारा लोकतंत्र और आत्मनिर्भर भारत पर व्याख्यान दिया। द्वितीय सत्र में डॉ संजीव शर्मा , कुलपति महात्मा गाँधी सेन्ट्रल विश्वविद्यालय, मोतिहारी , बिहार द्वारा भारतीय संविधान में आत्म निर्भरता के तत्व पर व्याख्यान दिया।
व्याख्यान माला में लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में उप संचालक द्वारा व्याख्यानमाला में उपस्थित विषय विषेशज्ञ एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया.