सभी खबरें

कटनी :- पान किसानों ने की विशेष आर्थिक पैकेज की मांग

पान किसानों ने की विशेष आर्थिक पैकेज की मांग

 ढीमरखेड़ा कटनी से राजेंद्र कुमार चौरसिया की रिपोर्ट:- पान उमरिया तहसील ढीमरखेड़ा जिला कटनी के पान किसानों ने कोरोना महामारी लॉक डाउन में हुई क्षति के लिए प्रदेश सरकार से मुआवजा मांगा है।

मध्यप्रदेश पान किसान एवं व्यापारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बसंत कुमार चौरसिया के आह्वान पर आज तहसील अंतर्गत पान उमरिया की चौरसिया समाज के ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए आवेदन में इस बात का उल्लेख किया कि दो महीने के लॉक डाउन से पान दुकानदार पान कृषक और व्यापारियों  का खासा नुकसान हुआ है पान के बाजार में ना होना से ₹10 का गुटखा ₹50 में किराना दुकानों में बिक रहा है है ज्ञापन के माध्यम से चौरसिया समाज के प्रमुख लोगों ने मांग की कि पान किसानों  व्यापारियों व पान गुमटी धारकों का रोजगार बचाने के लिए सशर्त पान दुकानें  खोलने की छूट प्रदान की जाए एवं पान कृषकों का व्यवसाय बचाने के लिए गुटखा तंबाकू बीड़ी सिगरेट की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए
 साथ ही आगामी फसल तैयार करने खाद खली पान बेल चढ़ाने के लिए प्लास्टिक कैन बांस केन तथा अन्य सामग्री की मांग की


गौरतलब है कि पान उमरिया में लगभग चार सौ घर की चौरसिया समाज रहती है जिसका प्रमुख व्यवसाय पान की खेती है कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने हुये लॉक डाउन ने पान किसानों की कमर तोड़कर रख दी है.

ज्ञापन के माध्यम से चौरसिया समाज के लोगों ने यह चेतावनी भी दी कि अगर समूचे वर्ग को शीघ्र राहत प्रदान नहीं की गई तो इस स्थिति में चौरसिया समाज के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे जिसकी जवाबदारी सरकार की होगी. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button