26 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Pakistan और China दोनों भारत से घबराए हुए है, इसलिए छोड़ी है जहरीली हवा – BJP नेता 

Pakistan और China दोनों भारत से घबराए हुए है, इसलिए छोड़ी है जहरीली हवा - BJP नेता 

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में बीते कई दिनों से जहरीली हवा का कहर बना हुआ हैं। हालत ये थी की सांस लेना भी मुश्किल हो रहीं थी। दिल्ली को इस मुश्किल हालात से निकालने के लिए जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अलग अलग हतकंडे अपना रहे है, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने इसका ठीकरा पाकिस्तान और चीन पर फोड़ दिया हैं। 

बीजेपी के मुताबिक दिल्ली में जो हालात बने हैं उसके पीछे पाकिस्तान और चीन का हाथ हैं। यूपी के BJP नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि, 'ये जो जहरीली हवा आ रही है, जो ये जहरीली गैस आई है, हो सकता है किसी बगल के मुल्त ने छोड़ी हो, जो हमसे घबराए हुआ हैं। मुझे लगता है कि पाकिस्तान या चिंता हमसे घबराए हुए हैं। ये जो जहरीली हवा है इसे पाकिस्तान या चीन ने छोड़ी होगी। 

उधर, केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के एक अधिकारी ने बताया कि सीपीसीबी पंजाब में पराली जलाये जाने पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। 

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार हुआ, जिसने लोगों को कुछ राहत दी। साथ ही, अगले कुछ दिनों तक स्थिति बेहतर होते रहने की संभावना हैं।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।